{"_id":"69e127960cd563642504e4ab","slug":"a-spark-from-a-pole-burned-20-bighas-of-wheat-crop-kannauj-news-c-214-1-knj1005-147691-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पोल से निकली चिंगारी 20 बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पोल से निकली चिंगारी 20 बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
विज्ञापन
उमर्दा। ब्लॉक के हरेईपुर गांव में गुरुवार को खेत के पास खड़े पोल से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
गांव निवासी शिव कुमार ने बताया कि गांव के ही रहमान के साथ बटाई पर 20 बीघा जमीन में गेहूं की थी। खेत के पास लगे पोल में तारों के बीच अचानक स्पार्किंग हुई जिससे निकली चिंगारी गेहूं की फसल पर जा गिरी और आग लग गई। आग लगने से किसान को भारी नुकसान हुआ है। सूचना के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया पर तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि शासन को रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी।
परचून की दुकान में लगी आग
उमर्दा। कस्बे निवासी पृथ्वीराज ने बताया कि देसी शराब की दुकान के पास परचून की गुमटी थी। बुधवार शाम को दुकान बंद कर के खेत में गेहूं की फसल की कटाई करने चले गए। देर रात जानकारी मिली कि दुकान में आग लग गई। मौके पर पहुंचे तब तक आग से पूरी गुमटी जल गई। कहा कि आग से करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया है। पीड़ित ने आग लगने के कारण का पता लगाने की मांग करते हुए कार्रवाई की बात की है। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X