सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Provide fertilizers to farmers according to the area and land records

Kannauj News: रकबा और खतौनी के अनुसार ही किसानों को दें खाद- डीएम

संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 21 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Provide fertilizers to farmers according to the area and land records
विज्ञापन
कन्नौज। खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी तथा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता शामिल हुए।
Trending Videos

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता आयोजित बैठक में बताया गया कि जिले में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 2,80,412 बोरी यूरिया, 1,27,749 बोरी डीएपी, 2,29,745 बोरी एनपीके तथा 35,243 बोरी पोटाश का स्टॉक है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि फसल के रकबे एवं खतौनी के मानकों के अनुरूप सभी कृषकों को सहकारी समितियों एवं निजी उर्वरक दुकानों के माध्यम से पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालाबाजारी, ओवर रेटिंग तथा अनुचित भंडारण में संलिप्त पाए जाने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। कहा कि जिले की सभी 56 सहकारी समितियों एवं 1000 से अधिक निजी उर्वरक विक्रेताओं पर उर्वरकों की सतत उपलब्धता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। कहा कि जिन कृषकों की फार्मर आईडी नहीं बनी है, उनके लिए संबंधित उर्वरक विक्रेता जनसेवा केंद्र अथवा कृषि विभाग के सहयोग से शीघ्र फार्मर आईडी बनवा लें, जिससे उर्वरक वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने बताया है कि उर्वरक वितरण की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि 17 एग्रीजंक्शन प्रतिष्ठानों को 267.40 मीट्रिक टन यूरिया तथा 73 निजी उर्वरक प्रतिष्ठानों को 778.50 मीट्रिक टन यूरिया का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed