{"_id":"69e6779c14f8c21c1e099184","slug":"an-innocent-child-died-after-falling-into-a-drum-full-of-water-in-the-bathroom-kannauj-news-c-214-1-knj1005-147885-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बाथरूम में पानी से भरे ड्रम में गिरने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बाथरूम में पानी से भरे ड्रम में गिरने से मासूम की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। बाथरूम में रखे पानी से भरे ड्रम में तीन वर्षीय मासूम गिर गया। गंभीर हालत में परिजन उसे सौ शैया अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के ग्राम अटिया निवासी भूपेंद्र शाक्य, पत्नी शिखा के साथ छिबरामऊ-तालग्राम रोड स्थित एक लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। सोमवार सुबह दोनों गांव से छिबरामऊ आए हुए थे। उनका तीन साल का बेटा विदित प्रताप घर पर दादी सोनकली के साथ था। सोनकली घर में पुताई करने में व्यस्त हो गई। उसी दौरान विदित खेलते हुए बाथरूम में चला गया और वहां रखे पानी से भरे ड्रम में गिर गया। कुछ देर बाद जब दादी की नजर पड़ी तो उसे ड्रम से बाहर निकाला, वह बेहोश हो चुका था। सूचना पर पहुंचे भूपेंद्र अपने विदित को लेकर सौ शैया अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विदित की मां शिखा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे, अस्पताल प्रशासन ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मातम में बदली शादी की खुशियां
विदित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। सोनकली ने बताया कि भूपेंद्र के भाई रामगोपाल की बेटी शिवा की शादी मंगलवार को होनी है। पूरा परिवार हंसी खुशी शादी की तैयारियों में जुटा था। मासूम की मौत से सभी आहत हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X