सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A young man who went to a party with friends died, murder charges were filed.

Kannauj News: दोस्तों के साथ पार्टी में गए युवक की मौत, हत्या का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to a party with friends died, murder charges were filed.
विज्ञापन
विशुनगढ़। ससुराल से लौटा युवक दोस्तों के साथ होली की पार्टी करने गया। पार्टी के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे छिबरामऊ के निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई ने तीन दोस्ताें पर हत्या का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तीनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos


थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर (महदगिरि) निवासी सत्यभान जाटव (32) राजस्थान के अजमेर स्थित किसी सिल्वर फैक्ट्री में ठेकेदारी करता था। होली में वह गांव आया था। यहां से वह परिवार के साथ ससुराल सदर कोतवाली क्षेत्र के बंसरामऊ गांव चला गया। घर लौटने के बाद दिन में वह गांव के साथियों के साथ पार्टी करने चला गया। पार्टी के दौरान सत्यभान की हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर छिबरामऊ स्थित एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यभान के शव के गांव पहुंचते ही उसकी मां ऊषा देवी, पत्नी पूनम और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसके एक पुत्र नैतिक और एक बेटी नित्या हैं। भाई ने पुलिस को तहरीर देकर दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि सत्यभान की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
थानाध्यक्ष भागमल सिंह ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उनका कहना है कि दोस्तों के अनुसार सत्यभान को नशा अधिक हो गया था। घर लौटते समय टीका नगला गांव के सामने उसने बाइक खड़ी की और उस पर खड़ा हो गया। संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा और बेहोश हो गया। दोस्तों ने ही उसे घर पहुंचाया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed