सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Eight accused arrested for assault and firing

Kannauj News: मारपीट, फायरिंग करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Eight accused arrested for assault and firing
विज्ञापन
इंदरगढ़। थानाक्षेत्र में मारपीट, पथराव और जान से मारने की नीयत से फायरिंग के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक तमंचा और तीन कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई गुमदापुर गांव निवासी श्यामजी नायक की तहरीर पर की है।
Trending Videos


श्यामजी नायक ने प्राथमिकी में बताया कि बुधवार की शाम उनके भाई विकास, दोस्त अभिषेक और मां गुमता देवी पर हमला हुआ था। ग्रामीणों के साथ मिलकर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों और तमंचे से हमला किया। उन्होंने पथराव भी किया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने 16 नामजद समेत अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने खनियापुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह फौजी, प्रदीप कुमार, रामकिशोर, पुष्पेंद्र सिंह, जीतेंद्र, जगपाल सिंह, अमन राजपूत और युवराज सिंह को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि युवराज सिंह की निशानदेही पर तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed