{"_id":"69bed53b06d3392d660cc7b6","slug":"an-fir-was-registered-on-the-complaint-of-the-in-charge-teacher-kannauj-news-c-214-1-knj1005-146394-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: इंचार्ज शिक्षिका की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: इंचार्ज शिक्षिका की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। उमर्दा ब्लॉक के फिरोजपुर स्थित कंपोजिट स्कूल में इंचार्ज शिक्षिका को गालीगलौज करते हुए सहायक शिक्षिका ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। बीएसए ने जांच में पुष्टि होने पर सहायक शिक्षिका को निलंबित कर दिया था। वहीं, इंचार्ज शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने सहायक शिक्षिका के विरुद्ध शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नसरापुर गांव निवासी राधा देवी ने बताया कि वह फिरोजपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में इंचार्ज शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। 12 मार्च को बीईओ विपिन कुमार ने उन्हें चार्ज सौंपा गया था। आरोप है कि स्कूल में कार्यरत कस्बा के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सहायक शिक्षिका दीप्ति यादव ने द्वेष भावना के चलते उन्हें लगातार अपमानित करती रहीं। अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कार्य में बाधा डालती रहीं। शुक्रवार को जब वह स्कूल पहुंचीं तो दीप्ती यादव ने जाति सूचक गालियां देते हुए छात्रों के सामने मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सहायक शिक्षिका ने पुलिस को दी तहरीर
कंपोजिट स्कूल की शिक्षिका दीप्ति यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर को लेकर स्कूल की राधा देवी से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि राधा देवी ने अपने पति को बुलाया लिया और दोनों लोग मिलकर मारपीट करने लगे। कहा कि बीच-बचाव के बाद जान से मारने की धमकी के साथ झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। सहायक शिक्षिका ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
Trending Videos