सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike rider dies after being hit by a vehicle

Kannauj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a vehicle
विज्ञापन
सौरिख। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस ने मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Trending Videos



थाना क्षेत्र के गांव बेहटा रामपुर निवासी गौरव (25) सोमवार को किसी काम के सिलसिले में छिबरामऊ गए थे। शाम 4ः30 बजे छिबरामऊ से घर आ रहे थे। तभी गांव में बनी गोशाला के पास अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी सौरिख ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। तिर्वा ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का हाल बेहाल था। पिता ने बताया कि गौरव की शादी हो चुकी है, उसके एक माह की बच्ची है। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि भतीजे जितेंद्र की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed