{"_id":"6a2b07612a6c604c940c6bcb","slug":"boat-capsizes-in-the-ganges-rescue-team-pulls-five-people-to-safety-amidst-the-screams-kannauj-news-c-214-1-knj1023-150599-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गंगा में पलटी नाव...चीख-पुकार के बीच पांच जिंदगियों को खींच लाई राहत टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गंगा में पलटी नाव...चीख-पुकार के बीच पांच जिंदगियों को खींच लाई राहत टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। गंगा की लहरों के बीच अचानक नाव डगमगाई और देखते ही देखते पलट गई। नाव में सवार लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। घाट पर मौजूद लोगों की सांसें थम सी गईं। तभी सायरन गूंजा, रेस्क्यू बोट रफ्तार से पानी चीरती हुई आगे बढ़ी और कुछ ही मिनटों में सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। महादेवी घाट पर गुरुवार को आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल का यह दृश्य किसी वास्तविक हादसे से कम नहीं लग रहा था।
मानसून और संभावित बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने महादेवी घाट पर व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार की मौजूदगी में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी बाढ़ राहत इकाई, पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व, अग्निशमन और जिला आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त टीमों ने अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया। अभ्यास के दौरान गंगा में नाव पलटने और मेहंदीपुर गांव में लोगों के फंसने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। सूचना मिलते ही राहत दल सक्रिय हो गए। रेस्क्यू बोट घटनास्थल पर पहुंची और पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार देकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी दिखाई गई। ड्रिल के दौरान लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, रेस्क्यू रोप और अन्य सुरक्षा उपकरणों के उपयोग का प्रदर्शन किया गया। पब्लिक एड्रेस सिस्टम और सायरन के जरिए लोगों को समय रहते सतर्क करने की व्यवस्था भी परखी गई। डीएम ने कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किए जाएंगे। इस दौरान एसडीएम सदर नवनीता राय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी जयलक्ष्मी पांडेय, नायब तहसीलदार भरत मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।