सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Chaos in the distribution of peanut seeds, farmers upset

Kannauj News: मूंगफली बीज के वितरण में अव्यवस्था, किसान परेशान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Chaos in the distribution of peanut seeds, farmers upset
विज्ञापन
गुरसहायगंज। राजकीय कृषि बीज भंडार पर मूंगफली के बीज वितरण में अव्यवस्था के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीज लेने के लिए किसानों को कई-कई दिनों तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसके बावजूद किसानों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
Trending Videos


क्षेत्र के रजलामऊ निवासी राम निवास और मलिकपुर की मालती ने बताया कि वे तीन दिनों से लगातार बीज भंडार के चक्कर काट रहे हैं। बताया कि आधार कार्ड की प्रति दो बार जमा करने व मशीन में अंगूठा लगाने के बाद भी चयन नहीं हो पा रहा है। इस कारण उन्हें बीज नहीं मिल सका और खाली हाथ लौटना पड़ा। किसानों का कहना है कि बार-बार दस्तावेज जमा कराने और लंबी प्रक्रिया के बावजूद यदि तकनीकी कारणों से बीज नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि कृषि भूमि के अनुसार बीज का वितरण किया जा रहा है। किसी किसान को 20 किलोग्राम तो किसी को 40, 60 या 80 किलोग्राम तक बीज दिया जा रहा है। एक हेक्टेयर भूमि पर एक क्विंतल बीज निर्धारित है। उन्होंने बताया कि अब तक 168 किसानों को 104 क्विंतल मूंगफली का बीज वितरित किया जा चुका है। कहा कि जिन किसानों का चयन हो गया है, लेकिन मशीन में अंगूठा सत्यापित नहीं हो पा रहा है, उन्हें बीज नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed