{"_id":"69ac7921dcdf0e99ed0ae9aa","slug":"crop-damage-due-to-cattle-complaints-of-fraud-in-the-name-of-marriage-kannauj-news-c-214-1-knj1006-145647-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गोवंश से फसल नुकसान, शादी के नाम पर ठगी की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गोवंश से फसल नुकसान, शादी के नाम पर ठगी की शिकायतें
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम देवेंद्र कुमार ने शनिवार को शिकायतें सुनीं। सौरिख विकास खंड के ग्राम शंकरपुर के किसानों ने निराश्रित गोवंशों से फसलों को हो रहे नुकसान की शिकायत दर्ज कराई। एडीएम ने बीडीओ सौरिख को सात दिनों में समस्या निस्तारण के निर्देश दिए।
ग्राम शंकरपुर निवासी रावेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह और रवींद्र शाक्य ने अपनी-अपनी समस्या बताईं। उनके खेत मौजा हुसेपुर में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित हैं। इन खेतों में गेहूं की फसल तैयार हो रही है और मूंगफली की बोआई भी की गई है। निराश्रित गोवंश खेतों में घुसकर फसलों को नष्ट कर रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। दिन में तो किसान रखवाली कर लेते हैं पर रात में जान जोखिम में डालने जैसा है। ये हिंसक गोवंश अक्सर किसानों पर हमला भी कर देते हैं। एडीएम ने एक सप्ताह के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
शादी के नाम पर ठगी
सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर निवासी दीप सिंह उर्फ राजू ने भी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई की शादी कराने के लिए ग्राम जरारा निवासी संजीव जाटव ने उनसे 27 फरवरी 2025 को 20 हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि संजीव ने शादी कराई और न ही रुपये वापस किए। रुपये मांगने पर वह अब एससीएसटी मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी दे रहा है। एडीएम ने सौरिख थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद को इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में शिकायतें
एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 134 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व की 75, पुलिस की 31 और विकास की 11 शिकायतें शामिल थीं। पूर्ति और चकबंदी विभाग की चार-चार शिकायतें दर्ज की गईं। विद्युत विभाग की तीन, नगर पालिका, पशु पालन, सिंचाई और जिला पंचायत की एक-एक शिकायत आई। एलडीएम से संबंधित दो शिकायतें भी प्राप्त हुईं। कुल शिकायतों में से राजस्व की बीस शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
-- -- -- --
Trending Videos