सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Elderly man dies after being hit by train while crossing tracks

Kannauj News: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by train while crossing tracks
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में शनिवार शाम को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करते समय एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos

मृतक की पहचान जनपद औरैया के कस्वे बेला चौराहा निवासी हरिदत्त शुक्ला (75) के रूप में हुई है। हरिदत्त शुक्ला शनिवार सुबह 8:30 बजे घर से निकले थे। वह कन्नौज में दवा लेने के लिए जा रहे थे। शाम 5:00 बजे वह शहर स्थित मेरठ कोल्ड के सामने रेलवे लाइन पार कर रहे थे। तभी अचानक आई ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने परिजनों को उनकी मौत की सूचना दी। खबर मिलते ही परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिदत्त शुक्ला के बेटे की बेला औरैया चौराहे पर एक जनरल स्टोर की दुकान है। उनकी दो बेटियां हैं, जिनका नाम गीता और संगीता है। दोनों बेटियां विवाहित हैं। इस दुखद घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे लगातार रो रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हुई है। वृद्ध की पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed