{"_id":"69b6f4f935a913118b0e1b18","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-towel-noose-kannauj-news-c-214-1-knj1005-146069-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। गांव के बाहर रविवार को युवक का शव आम के पेड़ में गमछे से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव का फंदे पर लटका देखा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। तब परिजन मौके पर पहुंच गए ओर चीख-पुकार मच गई।
क्षेत्र के गंभीरपुरवा निवासी मनोज कुमार (32) दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। परिजनों के अनुसार वह शराब का लती था और जब भी घर आते तो कमाई का अधिकांश पैसा शराब में खर्च कर देते थे। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। दोपहर तीन बजे मनोज शराब पीकर घर पहुंचे और पत्नी से विवाद हो गया। झगड़े के बाद वह दिल्ली जाने की बात कहकर बैग लेकर घर से निकल गए। इसके कुछ देर बाद कपूरापुर गांव के पास नदी किनारे खड़े आम के पेड़ पर गमछे के फंदा लगाकर जान दे दी।
खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने युवक को पेड़ पर लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतार लिया। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई सूचना नहीं दी है। सूचना मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos