सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Family members clash with police over funeral; heavy force deployed.

Kannauj News: अंत्येष्टि को लेकर पुलिस से उलझे परिजन, भारी फोर्स तैनात

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Family members clash with police over funeral; heavy force deployed.
विज्ञापन
चपुन्ना (कन्नौज)। क्षेत्र के ग्राम जरिहापुर में बुधवार की देर रात हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। हादसे में मित्र के घर को बचाने की कोशिश कर रहे युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद अंत्येष्टि को लेकर ग्रामीण और प्रशासन गुरुवार को आमने सामने आ गए। परिजनों का कहना था कि वह गुरुवार को अंत्येष्टि नहीं करेंगे जबकि पुलिस अंत्येष्टि का दबाव बना रही है। काफी बातचीत के बाद प्रशासन शांत हुआ। तय हुआ कि शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।


ग्राम जरिहापुर में रात आठ बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे से गुजरी एलटी लाइन पर आ गिरा और तीव्र करंट गांव के कई घरों में हाई-वोल्टेज करंट प्रवाहित होना शुरू हो गया। खंभों से चिंगारी छूटती एवं घरों में लगे बिजली उपकरणों को जलते देख पूरे गांव में चीख-पुकार के साथ भगदड़ मच गई। गांव के शशिवेंद्र तिवारी (58) मित्र के घर को करंट की चपेट से बचाने के लिए केबल काटने लगे। तभी हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजन उन्हें सौ शैया अस्पताल लेकर आए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव गांव पहुंचते ही प्रशासन ने परिजनों को शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही। इस पर गांव के लोग भड़क गए। गांव के लोगों का कहना था कि हिंदू धर्म में गुरुवार को अंत्येष्टि नहीं की जा सकती है। लोगों की नाराजगी को देखते हुए कई थानों का अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया। बाद में गांव के बुजुर्गों ने बीच में पड़कर मामला संभाला।
विज्ञापन


डायल 112 पुलिस ने बचाई गर्भवती महिला की जान
हादसे के दौरान ग्राम जरिहापुर निवासी गर्भवती महिला रेशमा बेगम पत्नी अब्बास भी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल यूपी-112 पुलिस को सूचित किया। पीआरवी गाड़ी ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां समय से इलाज मिलने से उसकी जान बचा ली गई।

थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे
गांव में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ने की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बचाव कार्य में सहयोग करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की कार्रवाई शुरू करा दी। उधर, युवक की मौत और महिला के करंट से झुलसने के साथ ही घरों में हुए लाखों रुपये के नुकसान के बाद ही बिजली निगम का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी गांव नहीं पहुंचा। विभागीय संवेदनहीनता को लेकर खासी नाराजगी दिखाई दे रही थी।

लाखों का नुकसान, आक्रोशित ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग
हाई-वोल्टेज के इस झटके से गांव के कई घरों में लगे लाखों रुपये के कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों की मानें तो घरों में लगे फ्रिज, पंखे, एलईडी बल्ब, टीवी और वॉशिंग मशीन जैसे उपकरण पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। गांव के गोविंद अग्निहोत्री, संदीप अग्निहोत्री, राजू तिवारी, गौतम, अरविंद तिवारी, उमेश सक्सेना व प्रदीप तिवारी ने विद्युत विभाग पर कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है।

10 केवीए ट्रांसफार्मर के ऊपर से गुजरी है मौत की लाइन
ग्राम जरिहापुर के लोगों का कहना है कि जिस पोल पर यह हादसा हुआ, ठीक उसी के नीचे दस केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है और उसके ठीक ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजर रही है। विभाग को पहले भी इन जर्जर तारों को लेकर चेतावनी दी गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर निगम समय पर चेत जाता, तो एक हंसता-खेलता परिवार बर्बाद न होता।
वर्जन
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों से अंतिम संस्कार के लिए कहा गया था। दबाव बनाने का आरोप गलत है। परिजन धार्मिक मान्यता के चलते शुक्रवार को अंत्येष्टि की बात कह रहे हैं। इस पर पुलिस प्रशासन को कोई आपत्ति नहीं है।
-सुरेश मलिक, सीओ छिबरामऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed