सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer alleges beating and snatching of Rs 30,000

Kannauj News: किसान ने पीटकर 30 हजार रुपये छीनने का लगाया आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Farmer alleges beating and snatching of Rs 30,000
विज्ञापन
छिबरामऊ। एक किसान ने दो ग्रामीणों पर जाति सूचक गालियां देते हुए पिटाई करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने युवकों पर 30 हजार रुपये छीन लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पीडि़त ने बताया कि वह ट्रैक्टर की किस्त जमा करने जा रहा था।
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर जनूं निवासी मनीराम ने बताया कि सोमवार को करीब 11 बजे वह बैंक जा रहे थे। जब वह सरायसुंदर के आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पास ही स्थित एक दुकान पर बैठे ग्राम सरायसुंदर व उत्तरी खुड़ावा के रहने वाले दो युवकों ने जातिसूचक गालियां देते हुए उसे रोक लिया। आरोप है कि गालियां देने से मना करने पर दोनों ने उसकी पिटाई करते हुए जेब में पड़े 30 हजार रुपये निकाल लिए और शिकायत करने पर उसे जान से मार देने की धमकी देते हुए चले गए। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि आपसी विवाद का मामला है। रुपये छीनने का आरोप बेबुनियाद है। जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed