सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Girlfriend arrives at boyfriend's house, insists on marriage

Kannauj News: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, शादी की जिद पर अड़ी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend arrives at boyfriend's house, insists on marriage
विज्ञापन
तालग्राम। क्षेत्र के एक गांव के युवक-युवती का करीब डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवार शादी के लिए राजी नहीं थे। परिजनों ने अलग-अलग जगह दोनों की शादी तय कर दी थी। शनिवार देर रात युवती अपने प्रेमी के घर पहुंची और शादी की जिद करने लगी। युवती के परिजन ने गुमशुदगी की सूचना दी। युवक के घर से पुलिस को युवती मिली। परिजन युवती को अपने साथ ले जाने के लिए तैयार नहीं है।
Trending Videos


क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती का गांव के ही दूसरी जाति के युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती पढ़ाई कर रही है जबकि उसका प्रेमी ड्राइवर है। युवती के परिजन ने विवाह तय कर दिया। युवती की गोद भराई की रस्म भी हो गई और मार्च में ही शादी होनी है। युवक की भी शादी सम्मेलन में तय की गई। युवती ने पुलिस को बताया कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी उससे ही विवाह करेगी। पुलिस ने भी उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी। प्रेमी भी शादी के लिए तैयार है। थाना प्रभारी विनय शर्मा का कहना है कि दोनों बालिग है। परिजन ने तहरीर नहीं दी है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed