सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmers got angry, electricity department officers remained missing

Kannauj News: किसानों का फूटा गुस्सा, नदारद रहे बिजली विभाग के अफसर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers got angry, electricity department officers remained missing
विज्ञापन
कन्नौज। कृषि भवन सभागार में बुधवार को आयोजित मासिक किसान दिवस में उस समय हंगामा हो गया, जब किसानों ने बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या उठाई। भीषण गर्मी के इस मौसम में फसलों की सिंचाई ठप होने से नाराज किसानों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हैरान करने वाली बात यह रही कि किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए जिम्मेदार अधिकारी बैठक में मौजूद नहीं था।


उप कृषि निदेशक सभागार में सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिला प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारियों के सामने किसानों ने अपनी गंभीर समस्याओं को रखा, जिसमें बिजली संकट का मुद्दा सबसे प्रमुख रहा। बैठक में पहुंचे विभिन्न क्षेत्रों के किसानों ने सीडीओ को बताया कि इस समय ग्रामीण इलाकों में बिजली की कटौती की जा रही है। इसके साथ ही जो बिजली मिल भी रही है, उसमें लो-वोल्टेज की भारी समस्या है। लो-वोल्टेज की वजह से नलकूपों और खेतों में लगी मोटरें चालू नहीं हो पा रही हैं। इस वजह से फसलों की समय पर सिंचाई करना पूरी तरह ठप हो गया है। अगर बिजली आपूर्ति में तुरंत सुधार नहीं हुआ, तो फसलें सूख जाएंगी और किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा किसानों ने मुंहपका और खुरपका टीकाकरण करने की मांग की। किसानों ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बमुश्किल पांच से छह घंटे ही बिजली मिल रही है। लो-वोल्टेज के कारण नलकूप काम नहीं कर रहे हैं। इससे धान की नर्सरी और मक्का, उरद, मूंग, मूंगफली की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि लोकल फॉल्ट और जर्जर तारों के नाम पर अघोषित कटौती की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास के सामने किसानों ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता और एसडीओ की अनुपस्थिति पर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
Trending Videos

सीडीओ ने जारी किया नोटिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीडीओ ने बिजली विभाग के अनुपस्थित अधिकारियों के प्रति सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने अनुपस्थित अफसरों का वेतन रोकने और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने किसानों को आश्वासन दिया कि तीन दिन के भीतर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किया जाएगा और लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed