सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Work boycott of NHM employees from today

Kannauj News: एनएचएम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार आज से

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Work boycott of NHM employees from today
विज्ञापन
तिर्वा। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर रोष जताया। साथ ही और मानदेय न मिलने की समस्या को प्रमुखता से उठाया। गुरुवार से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
Trending Videos

कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें दो माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कर्मचारियों ने बताया कि पहले से ही उन्हें मात्र 10 से 15 हजार रुपये के बीच मानदेय मिलता है, जो उनकी जरूरतों के हिसाब से बेहद कम है। ऐसे में समय पर भुगतान न होने से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उनका बकाया मानदेय जारी नहीं किया गया, तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों और उन्हें भी आर्थिक राहत मिल सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed