{"_id":"6a0dfb00ddc1ccf7290b7dbb","slug":"lekhpal-recruitment-exam-today-4176-candidates-will-appear-kannauj-news-c-214-1-knj1006-149378-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लेखपाल भर्ती परीक्षा आज, 4176 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लेखपाल भर्ती परीक्षा आज, 4176 अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा गुरुवार को होगी। इसमें 13 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4,176 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने परीक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। किसी भी अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल, ब्लूटूथ या स्मार्ट वॉच के साथ केंद्र के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। नकल माफियाओं और सॉल्वर गैंग पर नकेल कसने के लिए सभी 13 परीक्षा केंद्रों के कमरों में सीसीटीवी लगाए गए हैं।
इन कैमरों की लाइव वेबकास्टिंग के जरिए जिला मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम से सीधी निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही उड़नदस्ता की टीमें लगातार अलग-अलग केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगी। प्रशासन ने ट्रैफिक जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख चौराहों और केंद्र के रास्तों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। दूर-दराज से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए गाइडेंस डेस्क भी बनाई गई हैं। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि गड़बड़ी करने या अफवाह फैलाने का दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ तत्काल विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
केके इंटर काॅलेज , सेठ वासुदेव सहाय इंटर कॉलेज, मुस्लिम मोहम्मदिया इंटर कॉलेज, केकेसीएन इंटर कॉलेज, गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज , जेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज तिर्वा, डीएन इंटर कॉलेज व एके स्कूल तिर्वा, सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटीपुर, राजकीय इंटर कॉलेज उमर्दा, भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज सिकंदरपुर, राजकीय इंटर कॉलेज समधन में राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा होंगी।
सुबह 09:30 बजे से मिलेगा प्रवेश
जिले में आयोजित होने वाली राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में सुबह 09:30 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी ठीक 10 बजे केंद्र के मुख्य द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थी को भीतर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों को समय से केंद्र पर पहुंचने की सख्त हिदायत दी है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी और वॉयस रिकॉर्डर चालू रहेंगे। अभ्यर्थियों को अपने साथ केवल एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र लाने की अनुमति होगी।

Trending Videos