सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Outcry over power crisis, government and opposition together on the road

Kannauj News: बिजली संकट पर मचा हाहाकार, सत्ता-विपक्ष सड़क पर एक साथ

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Outcry over power crisis, government and opposition together on the road
विज्ञापन
कन्नौज। भीषण गर्मी के बीच जिले में बिजली संकट अब सत्ता और विपक्ष दोनों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। तापमान 44 डिग्री पर पहुंचकर नए रिकॉर्ड बनाने को बेताब है। गांव से लेकर शहर तक लोग कटौती और लो-वोल्टेज से परेशान हैं। खेतों में पानी न मिलने से फसलें सूखने लगी हैं, जबकि घरों में पंखे और कूलर जवाब दे रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि विपक्ष सड़कों पर उतरकर सरकार को घेर रहा है, सत्ता पक्ष के लोग भी राहत की मांग उठाने लगे हैं।

उधर, सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नवनीता राॅय के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक कलियान सिंह दोहरे और सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद-बीज और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस दौरान शशिमा सिंह दोहरे,इंद्रेश यादव, विजय द्विवेदी,भोले कुरैशी,मसूद अहमद भुट्टो,बजरंग सिंह चौहान,संगीता पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा बूथ अध्यक्ष ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
चपुन्ना। क्षेत्र में लंबे समय से बनी लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर ग्रामीणों और किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शिवसिंहपुर के भाजपा बूथ अध्यक्ष जयनारायण सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सौरिख विद्युत उपखंड पहुंचकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। जयनारायण सिंह ने बताया कि चपुन्ना समेत आसपास के गांवों में कम वोल्टेज के कारण कूलर, पंखे, फ्रिज और अन्य उपकरण शोपीस बने हुए हैं। ग्रामीणों ने बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों की जांच कर जल्द वोल्टेज सुधारने की मांग की। इस दौरान प्रबल प्रताप सिंह, प्रबेंद्र सिंह, पिंटू सिंह, पंकज सिंह, सुबोध पाल, चंदन, मोहित, रंजीत आदि मौजूद रहे।
------------------------------
170 गांवों की बिजली व्यवस्था चरमराई
चपुन्ना। भीषण गर्मी के बीच सौरिख पावर हाउस ओवरलोड होने से 170 गांवों में बिजली संकट गहरा गया है। लो-वोल्टेज और अघोषित कटौती से किसान व ग्रामीण परेशान हैं। नलकूप, आटा चक्की और छोटे कारखाने ठप पड़े हैं, जबकि सिंचाई न होने से फसलें सूखने लगी हैं। छिबरामऊ से आने वाली 33 हजार लाइन पर सौरिख और सकरावा पावर हाउस का लोड होने से लगातार ट्रिपिंग हो रही है। सौरिख, खडिनी, ककरैया, मांझपाटी पिपरिया, रूपपुर, गढि़यापाह, भावलपुर, चपुन्ना, मुर्रा, मुखड़ा, बीलमपुर, शरीफपुर, बैगवां आदि गांव प्रभावित हैं। गाढियापाह में नए पावर हाउस का निर्माण तेजी से चल रहा है।
वर्जन
गर्मी अधिक होने की वजह से ट्रांसफार्मर ट्रिप कर रहे हैं। ऐसे में रोस्टरिंग कर सभी फीडरों को आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है। तापमान को नियंत्रित रखना भी एक बड़ी चुनौती है। गढि़यापाह उपकेंद्र का निर्माण जल्द पूरा होगा।
-राजीव कुमार भारती, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed