{"_id":"6a285f660f738dc5a6069766","slug":"government-approves-departments-proposal-anklets-and-toe-rings-missing-from-the-list-kannauj-news-c-214-1-knj1006-150508-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: विभाग के प्रस्ताव पर शासन की मुहर, सूची से पायल व बिछिया गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: विभाग के प्रस्ताव पर शासन की मुहर, सूची से पायल व बिछिया गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण अब कन्याओं को पायल और बिछिया के स्थान पर चार हजार रुपये की नकद धनराशि दी जाएगी। विभाग के इस प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है।
योजना के तहत प्रति जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। इसमें से 60,000 रुपये वधू के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। 25,000 रुपये वैवाहिक उपहार सामग्री पर खर्च होते हैं। शेष 15,000 रुपये आयोजन व्यवस्था के लिए निर्धारित हैं। पहले उपहार सामग्री में कपड़े, डिनर सेट, प्रेशर कुकर और ट्रॉली बैग भी शामिल थे। चांदी की पायल और बिछिया भी दिए जाते थे। चांदी की लगातार बढ़ रहीं कीमतें इन आभूषणों को सूची से हटाने का प्रमुख कारण बनी हैं।
विभाग ने चांदी की कीमतों में वृद्धि को देखते हुए यह प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने इस पर अंतिम मुहर लगा दी है। अब चार हजार रुपये की नकद धनराशि वधू के बैंक खाते में डिजिटल माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। इस वर्ष कन्नौज जनपद को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुल 648 जोड़ों को लाभान्वित करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
-