{"_id":"6a285f3c86f1c47bf8059a95","slug":"parking-contractor-accused-of-acting-arbitrarily-kannauj-news-c-214-1-knj1008-150480-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पार्किंग ठेकेदार पर मनमानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पार्किंग ठेकेदार पर मनमानी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुरसहायगंज। यात्रियों, टेंपो चालकों और स्थानीय नागरिकों ने रेलवे स्टेशन परिसर में पार्किंग ठेकेदार और उसके कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाया है। उन पर निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली और अभद्र व्यवहार का आरोप है। यात्रियों और वाहन चालकों ने धमकी और मारपीट की शिकायतें भी की हैं।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रवक्ता सिद्धार्थ गुप्ता ने डीआरएम को पत्र भेजा है। उन्होंने ठेकेदार को आवंटित भूमि का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है। गुप्ता ने चेतावनी दी कि सुधार न होने पर संगठन व्यापक अभियान चलाएगा। यात्रियों का आरोप है कि महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को स्टेशन गेट तक छोड़ने की अनुमति नहीं मिलती। इससे उन्हें भारी सामान लेकर पैदल चलना पड़ता है, जिससे परेशानी बढ़ जाती है। स्टेशन अधीक्षक वाणिज्य योगेंद्र कुमार ने इस संबंध में जानकारी होने से इन्कार किया है।