सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman's life saved with Tenecteplase injection.

Kannauj News: टेनेक्टाप्लस इंजेक्शन से बचाई महिला की जान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman's life saved with Tenecteplase injection.
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौ शैय्या अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से पीड़ित एक महिला की जान बचाई गई है। चिकित्सकों ने पहली बार करीब 45 हजार रुपये के टेनेक्टा प्लस इंजेक्शन का इस्तेमाल किया। हालत सामान्य होने पर महिला को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मंगलवार सुबह विशुनगढ़ के अल्हनापुर निवासी रिंकी (42) को सीने में तेज दर्द के बाद अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात ईएनटी सर्जन डॉ. धीरेंद्र प्रताप अहिरवार ने तुरंत ईसीजी कराया। उन्होंने रिपोर्ट को सैफई के स्टेमी ग्रुप के व्हाट्सएप समूह पर साझा किया। सैफई स्टेमी केयर हब के प्रमुख डॉ. सुभाष चंद्रा ने गंभीर दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि की। उन्होंने तत्काल टेनेक्टा प्लस इंजेक्शन लगाने की सलाह दी। विशेषज्ञों के निर्देश पर डॉक्टरों ने सरकारी आपूर्ति में उपलब्ध यह इंजेक्शन महिला को लगाया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद महिला की स्थिति में सुधार होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में दिल के दौरे के किसी मरीज पर इस इंजेक्शन का प्रयोग पहली बार किया गया है। डॉ. धीरेंद्र प्रताप अहिरवार ने बताया कि सैफई के हृदय रोग विशेषज्ञों से सलाह ली गई थी। उनकी गाइडलाइन पर मरीज को यह जीवन रक्षक इंजेक्शन दिया गया। प्राथमिक उपचार सफल रहने के बाद महिला को बेहतर निगरानी के लिए सैफई के हृदय रोग विभाग भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed