{"_id":"6a0b695b7cfa82940a03ba53","slug":"government-engineering-college-gets-iso-certification-kannauj-news-c-214-1-knj1006-149254-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को मिला आईएसओ प्रमाणन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को मिला आईएसओ प्रमाणन
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 19 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिर्वा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज ने शिक्षा एवं प्रशासनिक गुणवत्ता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर का आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त किया है। यह प्रमाणपत्र वीआरसी सर्टिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ द्वारा 16 मई 2026 को जारी किया गया है, जिसकी वैधता 15 मई 2029 तक रहेगी।
इस प्रमाणन के साथ कॉलेज प्रदेश के उन चुनिंदा सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल हो गया है, जिन्होंने अपनी शैक्षणिक, तकनीकी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया है। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर मनोज कुमार शुक्ला ने इस उपलब्धि को शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए कहा कि यह प्रमाणन कॉलेज की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगा। उन्होंने भविष्य में भी आधुनिक शिक्षा, अनुसंधान और उद्योग सहयोग को बढ़ावा देने की बात कही। आईएसओ प्रमाणन प्रक्रिया में आईक्यूएसी समन्वयक डॉक्टर बीडीके पात्रो और रैंकिंग एवं सर्टिफिकेशन प्रभारी डॉक्टर आकाश अग्रवाल की अहम भूमिका रही। इस उपलब्धि से कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल है।
ये हैं मानक
आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन संस्थान की गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, पारदर्शिता, प्रशासनिक दक्षता और सतत सुधार की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण संकेत माना जाता है। प्रमाणन के अंतर्गत कॉलेज की शैक्षणिक प्रशासन व्यवस्था, परीक्षा प्रबंधन प्रणाली, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेवाएं, छात्र सहायता सेवाएं, अनुसंधान एवं नवाचार गतिविधियां, प्रशासनिक पारदर्शिता तथा कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos