सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The heat is increasing every year, this time it crossed 43 degrees.

Kannauj News: हर साल बढ़ रही गर्मी, इस बार 43 डिग्री के पार

संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 19 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The heat is increasing every year, this time it crossed 43 degrees.
विज्ञापन
कन्नौज। मई के महीने में पिछले पांच सालों में हर साल तापमान में वृद्धि हो रही है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लोग दिनभर गर्म हवाओं और उसम से परेशान रहे। दोपहर में हालात ऐसे रहे कि सड़कें सूनी नजर आईं और जरूरी काम से निकले लोग सिर ढककर छांव तलाशते दिखे। दोपहर के वक्त गर्मी इतनी रही की कूलर-पंखे भी जवाब दे गए। रात को भी तपिश ने लोगों की नींद उड़ा दी।
Trending Videos

इस बार भी मई के तीसरे सप्ताह में ही पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया। सुबह से निकली तेज धूप और तपिश ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है। बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा रहा, जबकि अस्पतालों में गर्मी से बीमार लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से बचने के लिए लोग जूस, शिकंजी, खीरा और तरबूज का सहारा लेते नजर आए। बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किल और बढ़ा दी। कई इलाकों में कूलर और पंखे भी गर्म हवा फेंकते महसूस हुए। मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र कुमार के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने दोपहर के समय लू चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन





पिछले पांच साल में 18 मई का तापमान



वर्ष 2022------------------ 39.5 डिग्री



वर्ष 2023------------------ 40.5 डिग्री



वर्ष 2024------------------ 43.2 डिग्री



वर्ष 2025----------------- 41.6 डिग्री



वर्ष 2026------------------43.6 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed