{"_id":"6a0b6909e28ce5413e0bd37c","slug":"heat-current-on-electricity-system-failure-due-to-low-voltage-kannauj-news-c-214-1-knj1023-149252-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बिजली पर गर्मी का करंट, लो वोल्टेज से सिस्टम बेदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बिजली पर गर्मी का करंट, लो वोल्टेज से सिस्टम बेदम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। भीषण गर्मी के साथ जिले में बिजली की खपत लगातार रिकॉर्ड बनाने के बेताब है। हालात यह हैं कि कई फीडरों को मिलाकर 132 केवीए मकरंद नगर का बिजली घर पर सामान्य दिनों में करीब 700 एंपियर का लोड रहता था, वहां अब बिजली की मांग 900 एंपियर तक पहुंच गई है। बढ़ते दबाव के चलते शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। सिस्टम बेदम सा होने लगा है। कई इलाकों में लो वोल्टेज, बार-बार फाल्ट और जंपर उड़ने की समस्या से लोग दिन-रात परेशान हैं।
पिछले कुछ दिनों से दिन चढ़ते ही बिजली लाइनों पर दबाव बढ़ने लगता है। दोपहर और रात के समय हालात और बिगड़ जाते हैं, जब एसी, कूलर और पंखों का इस्तेमाल एक साथ बढ़ जाता है। कई मोहल्लों में पंखे धीमे घूमने लगते हैं और कूलर गर्म हवा फेंकते हैं। लोगों का कहना है कि बिजली आने के बाद भी उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे। लाइन फाल्ट होने की घटनाएं बढ़ गई हैं। कहीं जंपर उड़ रहे हैं तो कहीं ट्रांसफार्मर गर्म होकर सप्लाई प्रभावित कर रहे हैं। शहर के होली मोहल्ला, चौहट्टा, कुतुलुपुर, भगवानपुर मोहल्ला, कृष्णा नगर सहित कई इलाकों में पानी की मोटर न चल पाने से पेयजल संकट भी खड़ा होने लगा है।
कोट्स
भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग अचानक बढ़ गई है। ओवरलोड वाले क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। फाल्ट होने पर टीमों को तुरंत भेजा जा रहा है।
मगन सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत निगम
Trending Videos