सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Healthy soil and prosperous farmers are the foundation of a developed India: Minister of State for Energy

स्वस्थ भूमि और समृद्ध किसान ही विकसित भारत की नींव : ऊर्जा राज्यमंत्री

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Healthy soil and prosperous farmers are the foundation of a developed India: Minister of State for Energy
विज्ञापन
चपुन्ना। ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत ने सौरिख के नगला खेमकरन गांव में किसान जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को संबोधित किया। उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों और प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया। ऊर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ भूमि और समृद्ध किसान विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।




रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के प्रति जागरूक किया। सौरिख के अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने किसानों से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्रीकरण, फसल बीमा योजना सहित कई योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर, खंड विकास अधिकारी मनोज गुप्ता, सप्लाई इंस्पेक्टर सौरभ गुप्ता सहित अन्य अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed