{"_id":"6a6e2ebe78216f864406d48f","slug":"indiscriminate-digging-by-the-municipality-gas-pipeline-ruptured-power-cable-severed-kannauj-news-c-12-1-knp1038-1606247-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका की अंधाधुंध खोदाई : गैस पाइप लाइन टूटी, बिजली केबल कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका की अंधाधुंध खोदाई : गैस पाइप लाइन टूटी, बिजली केबल कटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। बारिश के पानी से शहर को उबारने की हड़बड़ी में नगर पालिका ने शुक्रवार रात पूरे शहर को सांसें थामने पर मजबूर कर दिया। गोलकुआं चौराहे पर बिना पूर्व योजना और बिना नक्शे के रात के अंधेरे में नाला खोदने उतरी पालिका की जेसीबी ने पहले तो एचपीसीएल की प्राकृतिक गैस पाइपलाइन (पीएनजी) तोड़ दी और फिर मानपुर रोड पर अंडरग्राउंड बिजली का केबल उखाड़ फेंका। गैस का भीषण रिसाव, पानी और कीचड़ का गुबार देखकर इलाके में धमाके की आशंका से भगदड़ मच गई। आधी रात को बत्ती और रसोई गैस दोनों गुल होने से कई मोहल्ले अंधेरे और दहशत के साए में डूब गए।
शहर के गोलकुआं चौराहे पर पानी भरा होने के कारण रात में पालिका की जेसीबी ने खोदाई शुरू की। आसपास के दुकानदारों ने जेसीबी ऑपरेटर को बताया कि यहां पीएनजी और अंडरग्राउंड बिजली केबल है। उसने अनसुना कर खोदाई जारी रखी। रात में अचानक गैस पाइपलाइन कटते ही तेज आवाज के साथ कीचड़ और गैस का रिसाव होने लगा। बदबू फैलते ही आसपास के दुकानदार और निवासी घरों व दुकानों से बाहर भाग खड़े हुए। सूचना पर सीओ सिटी शिल्पा वर्मा, ईओ श्यामेंद्र मोहन चौधरी, डीएसओ राजीव मिश्रा, नायब तहसीलदार राकेश कुशवाहा और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। एचपीसीएल की टीम ने चौराहा स्थित मुख्य कार्यालय से आपूर्ति बंद कराई। तब जाकर एक घंटे बाद रिसाव थम सका। शनिवार की दोपहर एचपीसीएल के कर्मचारी पहुंचे और देर शाम तक पाइप लाइन की मरम्मत की।
इनसेट--
एक आफत कम न थी कि बिजली का केबल भी उखाड़ा
हंगामा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मानपुर रोड पर नाला सफाई में जुटी जेसीबी ने अंडरग्राउंड बिजली लाइन को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे छह मोहल्लों के साथ-साथ 22 कोल्ड स्टोरेजों की बिजली अचानक ठप हो गई। पालिका की इस गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली से शहरवासी रातभर बिलबिलाते रहे। गोलकुआं चौराहे और तिर्वा रोड पर वर्षों से जलभराव की समस्या है। पालिका ने नाला तो बनवाया, लेकिन स्थानीय लोगों के अवैध कब्जों और चबूतरों पर कभी ध्यान नहीं दिया। बारिश में जब शहर डूबा, तो पालिका प्रशासन की नींद टूटी। बिना विभागों से सामंजस्य बैठाए और बिना किसी अंडरग्राउंड यूटिलिटीज के नक्शे के सीधी जेसीबी चला दी गई। 11केवी की बिजली केबल कटने से तेज स्पार्किंग हुई तो पालिकाकर्मी मौके से जेसीबी लेकर भाग गए।
विज्ञापन
पालिका और बिजली निगम आमने-सामने
यह पूरी तरह पालिका की लापरवाही है। नियमानुसार खोदाई से पहले संबंधित विभागों को सूचना दी जानी चाहिए ताकि टेक्निकल टीम की निगरानी में काम हो सके। पालिका की इस जल्दबाजी ने पूरे इलाके को बड़े हादसे के मुहाने पर खड़ा कर दिया था। केबल कटने से निगम को लाखों का नुकसान हुआ है।
-प्रवीण कुमार, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
बिजली निगम ने पालिका की बिना अनुमति के बिजली केबल डाल रखी है। कई जगह तो नाले में ही पोल लगा दिए हैं। कई बार नोटिस भेजे, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। गैस पाइप लाइन जेसीबी से नहीं कटी थी। वह पहले से लीकेज थी, जैसे ही नाला साफ हुआ तो उसमें स्वत: रिसाव शुरू हो गया। एचपीसीएल उसकी मरम्मत में जुटी है।
-श्यामेंद्र मोहन चौधरी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
नगर पालिका की लापरवाही से ही पीएनजी पाइप लाइन कट गई थी, जिससे शिवाजीनगर, खुसटिया, मानपुर समेत कई मोहल्लों में आपूर्ति बंद हो गई थी। दो टीमें बनाकर मरम्मत कराई जा रही है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
-मोहम्मद अनस, सेल्स ऑफीसर, एचपीसीएल-- -- -- -- -- -- -- -- -

इनसेट

-मोहम्मद अनस, सेल्स ऑफीसर, एचपीसीएल