{"_id":"6a6e30367756dc368e065092","slug":"woman-crossing-road-dies-after-being-hit-by-a-bike-kannauj-news-c-214-1-knj1005-153608-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सड़क पार कर रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सड़क पार कर रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। शनि मंदिर में दीपक जलाकर घर लौट रहीं ग्राम प्रधान की पत्नी को सड़क पार करते समय बाइक ने टक्कर मार दी। घायलावस्था में परिजन उन्हें लेकर सौ शैया अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन में चीख-पुकार मच गई।
ग्राम सराय सुंदर निवासी सर्वेश दुबे पूर्व प्रधान हैं। पत्नी सुलेखा दुबे (50) शनिवार शाम 7.30 बजे गांव के दूसरी ओर स्थित शनि मंदिर में दीपक जलाने गई थीं। पूजा-अर्चना के बाद लौटते समय वह सड़क पार कर रही थीं तभी अकबरपुर की ओर से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सुलेखा का एक पुत्र राघव दुबे है और वह परिवार के साथ नोएडा में रहता है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।