फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Temporary outpost set up for the first time for the safety and convenience of Kanwariyas.

Kannauj News: कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पहली बार बनी अस्थायी चौकी

Sat, 01 Aug 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Temporary outpost set up for the first time for the safety and convenience of Kanwariyas.
छिबरामऊ। नगर के फर्रुखाबाद चौराहा से पीपल वाली गली होकर निकलने वाली कांवड़ यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन की ओर से शनिवार को एक अनोखी पहल की गई है। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए फर्रुखाबाद चौराहा पर एक अस्थायी पुलिस चौकी की स्थापना की गई है।
विज्ञापन


कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि अस्थायी चौकी का बनाने का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रियों को हर संभव मदद और सुरक्षा प्रदान करना है। कांवड़ियों को सड़क पार कराने और ट्रैफिक को नियंत्रित रखने के लिए यहां 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं को सही दिशा-निर्देश व सूचनाएं देने के लिए परमानेंट माइक सिस्टम लगाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति के लिए प्राथमिक चिकित्सा और एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही श्रद्धालुओं के विश्राम और शीतल पानी के लिए कैंपर आदि की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिहाज से पूरे चौराहा और कांवड़ यात्रा गुजरने वाले मार्गों को सीसीटीवी से कवर किया गया है, जिससे पल-पल की गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed