{"_id":"6a0614b96b855d19020b25b5","slug":"kailash-will-come-to-his-home-district-for-the-first-time-after-becoming-a-minister-kannauj-news-c-214-1-knj1007-149088-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मंत्री बनने के बाद पहली बार गृह जनपद आएंगे कैलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मंत्री बनने के बाद पहली बार गृह जनपद आएंगे कैलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत शुक्रवार को पहली बार अपने गृह जनपद आएंगे। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनके प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है, लेकिन मंत्री ने सादगी की मिसाल पेश करते हुए एक वीडियो जारी कर कार्यकर्ताओं से गाड़ियों का लंबा काफिला न लाने की अपील की है।
कैलाश राजपूत ने 10 मई को मुख्यमंत्री योगी के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली थी। वह लखनऊ से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के फगुहा कट पर उतरेंगे। इसके बाद तिर्वा, इंदरगढ़, मढपुरा और नादेमऊ होते हुए छिबरामऊ स्थित अपने आवास पहुंचेंगे। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के वीआईपी कल्चर'' खत्म करने के निर्देशों का पालन करते हुए, उनके साथ केवल दो गाड़ियां (एक निजी और एक पुलिस एस्कॉर्ट) ही चलेंगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से वादा किया है कि वह रास्ते में जगह-जगह रुककर कार से उतरेंगे और समर्थकों से मिलकर उनका आशीर्वाद लेंगे। यदि आवश्यकता पड़ी तो वह पैदल चलने के लिए भी तैयार हैं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए काफी तैयारी की हैं,। अब वे मंत्री की अपील के अनुसार अनुशासन का पालन करते हुए स्वागत की रणनीति बना रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने बताया कि वह स्वयं फ़गुहा कट पर ई-रिक्शा के माध्यम से राज्यमंत्री का स्वागत करने जाएंगे।
Trending Videos