{"_id":"6a0616c0f024c7d8e20cf57e","slug":"negligenceayushman-arogya-mandir-on-ventilator-kannauj-news-c-214-1-knj1023-149058-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लापरवाही...वेंटिलेटर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लापरवाही...वेंटिलेटर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत संचालित जिले के कई आरोग्य मंदिर मरीजों के लिए यातना गृह बन गए हैं। भीषण गर्मी में मरीजों को बिना पंखे और पानी के इलाज कराना पड़ रहा है। यह अव्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही का परिणाम है। शहर के मौसमपुर अल्हड़ से लेकर तालग्राम के नैपालपुर तक यही स्थिति है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से कई केंद्रों में पंखे और पीने का पानी गायब है। तीमारदार पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। वहीं नैपालपुर में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की तैनाती नहीं है, पर खाली भवन का किराया हर महीने चुकाया जा रहा है। यह सरकारी धन की बर्बादी और जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। डॉक्टर और सीएचओ ही जब गायब रहेंगे, तो मरीजों का इलाज कागजी रिपोर्टों से होगा।
दृश्य : एक
फोटो :29: मौसमपुर अल्हड़ के आरोग्य मंदिर नहीं लगे पंखे।संवाद
पंखे ही गायब, तो हवा कहां से आए
शहर के मौसमपुर अल्हड़ के आरोग्य मंदिर में पंखे ही गायब मिले। हवा के लिए कोई इंतजाम न होने से यहां पहुंचे वालों की गर्मी और हालत बिगाड़ देती है।
दृश्य : दो
फोटो :30: आरोग्य मंदिर के स्टोर में रखा वाटर कूलर।संवाद
स्टोर में वाटर कूलर, नहीं मिल रहा ठंडा पानी
मौसमपुर अल्हड़ के ही आरोग्य मंदिर पर पानी का भी कोई इंतजाम नहीं है। मरीजों का कहना है कि पीने के लिए ठंडा पानी तो दूर, सामान्य पानी तक उपलब्ध नहीं मिलता।
दृश्य : तीन
फोटो :31: आयुष्मान आरोग्य मंदिर नैपालपुर। संवाद
सीएचओ नहीं तैनात, किराया जा रहा बेकार
तालग्राम ब्लॉक में कुल 28 आयुष्मान आरोग्य मंदिर है। इनमें 18 पर सीएचओ पर तैनाती है। नैपालपुर के आरोग्य मंदिर की कहानी अलग ही है। किराए के भवन में संचालित है लेकिन सीएचओ की कुछ माह ही तैनाती नहीं है।
-- -- -- -- -- -- -- -
दृश्य : चार
फोटो :32: ग्राम सलेमपुर में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पसरा सन्नाटा।संवाद
एएनएम के भरोसे इलाज
सौरिख ब्लॉक में 27 आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं, जिसमें 17 पर सीएचओ की तैनाती है। 10 मंदिरों सीएचओ के न होने से वहां लोगों को इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है। एएनएम के भरोसे सिर्फ जच्चा बच्चा का इलाज चल रहा है।
-- -- -
65 आरोग्य मंदिर किराये पर, लाखों खर्च
आयुष्मान आरोग्य मंदिर के डीसीपीएम अनिल एटी ने बताया कि जिले में 151 आरोग्य मंदिर हैं। 65 उपकेंद्र किराये के भवनों में संचालित हैं, जबकि शेष सरकारी भवनों में हैं। इनका प्रतिमाह एक केंद्र का तीन हजार रुपये किराया जा रहा है। जिले में 148 सीएचओ तैनात है, जो पीएचसी में हैं, वहां डॉक्टर को नियुक्त किया गया है। पिछले पांच माह से किराये के भुगतान के लिए अभी बजट भी नहीं मिला है।
वर्जन
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का औचक निरीक्षण किया जाता है। कमियां जहां मिलतीं हैं, उनको दूर कराया जाता है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सभी आरोग्य मंदिरों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाएगा।
-डॉ. बृजेश शुक्ल, एसीएमओ -नोडल अधिकारी
Trending Videos