फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Bike rider dies due to pickup collision, fellow injured

कन्नौज: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत साथी घायल

Fri, 05 Nov 2021 06:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Nov 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Bike rider dies due to pickup collision, fellow injured
पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
कन्नौज में सौरिख के हविलिया गांव निवासी युवक बीती रात साले के साथ बाजार से घर जा रहा था तभी पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया घायल से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के हबिलिया गांव निवासी गौरव शर्मा (25) पुत्र सुरेश चंद शर्मा गुरुवार देर रात औरैया के बेला गांव निवासी भाई के साले विवेक के साथ सौरिख बाजार से सामान खरीद कर घर जा रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही कुसमरा मार्ग पर राजापुर बम्बा के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों एवं पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि विवेक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा भर्ती कराया गया। वहीं घटना से परिजनों में खुशियां मातम में बदल गई। भाई आदेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पिकअप एवं विशुनगढ़ थाने के पटेना गांव निवासी ड्राइवर अवनीश यादव पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना से मां सावित्री देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed