सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Licenses of 12 pesticide sellers suspended

Kannauj News: 12 कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Licenses of 12 pesticide sellers suspended
फोटो :26: बैठक करते जिला कृषि रक्षा अधिकारी संतलाल गुप्ता। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
कन्नौज। जनपद में खेती-किसानी और कीटनाशकों की बिक्री में पारदर्शिता लाने के सरकारी प्रयासों को स्थानीय स्तर पर झटका लगा है। जिला कृषि विभाग ने सोमवार को कीटनाशक विक्रेताओं की समीक्षा की गई। बैठक में जिले के 12 कीटनाशक विक्रेताओं ने अभी तक केंद्र सरकार के इंटीग्रेटेड पेस्टिसाइड मैनेजमेंट सिस्टम (आईपीएमएस) पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग ने सभी दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की है।
Trending Videos


शासन के निर्देशों के अनुसार, सभी कीटनाशक विक्रेताओं के लिए आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य कीटनाशकों की गुणवत्ता, स्टॉक की उपलब्धता और बिक्री की रियल-टाइम मॉनिटरिंग करना है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी संतलाल गुप्ता ने बताया कि पंजीकरण की अंतिम समय सीमा कई बार बढ़ाई जा चुकी है जिसके बावजूद रामू बीज भंडार गुगरापुर, रहमान बीज भंडार गुगरापुर, फौजी खाद भंडार बारामऊ, शिवम बीज भंडार सराय चौराहा, शिवाजी खाद भंडार गोसाईंदासपुर गुगरापुर, सिंह ट्रेडर्स सिद्दापुर गुगरापुर, रावारिया बीज भंडार छिबरामऊ, मातादीन ट्रेडर्स सरायदयामगंज, दिव्यांशी एग्री. वनस्टॉप शॉप नौली, पाल एग्रीजंक्शन हयात नगर, फौजी बीज भंडार नौली सड़क छिबरामऊ, द्विवेदी ट्रेडर्स करमुल्लापुर सहित 12 दुकानदारों ने पोर्टल पर अपनी फर्म का विवरण साझा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने कहा कि बिना पंजीकरण के कीटनाशकों की बिक्री करना पूरी तरह से अवैध है। पोर्टल पर पंजीकरण न होने से इन दुकानों पर बेची जा रही दवाओं की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कार्रवाई करते हुए इन सभी 12 दुकानदारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed