सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Accused of Kidnapping Innocent Child Arrested in Encounter Had Tied Girl in a Sack and Discarded Her

Kannauj: मासूम के अपहरण का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, बच्ची को बोरे में बांधकर फेंका था, अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 02 Apr 2026 09:36 AM IST
विज्ञापन
सार

Kannauj News: गुरसहायगंज में साढ़े तीन साल की बच्ची का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने के बाद दबोच लिया। आरोपी ने बच्ची को बोरे में भरकर फेंक दिया था और उसके मोबाइल में संदिग्ध सामग्री मिली है।

Kannauj Accused of Kidnapping Innocent Child Arrested in Encounter Had Tied Girl in a Sack and Discarded Her
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र की चौकी मझपुर्वा के गांव डुंडवा बुजुर्ग में मंगलवार शाम करीब चार बजे घर में खेल रही मासूम आना को गांव का ही अकील (35) बहला-फुसलाकर उठाकर ले गया था।

Trending Videos

बच्ची के रोने से बचाने के लिए आरोपी ने उसका जबड़ा अंगौछे से बांध दिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी को अपने मंसूबों में सफलता नहीं मिल सकी। घबराकर उसने बच्ची को बोरे में बांधकर फेंक दिया। समय रहते बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से आरोपी की तलाश तेज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिड़गिड़ाते हुए कहा- अब कभी ऐसी हरकत नहीं करूंगा
गुरसहायगंज बाईपास पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। सीएचसी में इलाज के दौरान कोतवाल अजय अवस्थी के पूछताछ करने पर आरोपी ने गिड़गिड़ाते हुए कहा कि साहब मुझे माफ कर दो, अब कभी ऐसी हरकत नहीं करूंगा, मैं तो उसे खिलाने के लिए ले गया था।





बच्ची के साथ हो सकता था गंभीर अपराध
हालांकि, पुलिस उसकी बातों को संदेह की नजर से देख रही है। वहीं सर्विलांस प्रभारी ने बताया कि आरोपी के मोबाइल की जांच में बेहद खतरनाक और आपत्तिजनक सर्च हिस्ट्री मिली है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई नहीं करती, तो बच्ची के साथ गंभीर अपराध हो सकता था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed