{"_id":"69cdf22741ecd5b8760e9a1d","slug":"kannauj-youths-body-found-hanging-from-tree-family-suspects-murder-insists-on-forensic-investigation-2026-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, फॉरेंसिक-डॉग स्कवाॅयड की मांग पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, फॉरेंसिक-डॉग स्कवाॅयड की मांग पर अड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:06 AM IST
विज्ञापन
सार
Kannauj News: कन्नौज के कुकापुर गांव में शिवम नामक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए फॉरेंसिक जांच की मांग की है और शव को नीचे उतारने से मना कर दिया है, जिससे मौके पर तनाव व्याप्त है।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कन्नौज जिले में सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम कुकापुर में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शिवम पुत्र छविराम निवासी ग्राम कुकापुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में भीड़ एकत्र हो गई और परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार शिवम गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर पर ही था।
Trending Videos
सुबह जब उसकी तलाश की गई, तो वह घर में नहीं मिला। कुछ देर बाद गांव के बाहर बंसीलाल के खेत में अर्जुन के पेड़ पर उसका शव रस्सी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं मृतक के छोटे भाई आशीष, बहन रोशनी और मां सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी
परिजन इसे हत्या का मामला बता रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच नहीं करेंगे, तब तक शव को नीचे नहीं उतारा जाएगा। इसको लेकर मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी है और टीमों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।