{"_id":"69cd65910eeb9cfc690e5a51","slug":"267-poles-were-broken-due-to-the-strong-storm-power-was-out-for-eight-hours-kannauj-news-c-214-1-knj1005-146926-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तेज आंधी से 267 पोल टूटे, आठ घंटे बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तेज आंधी से 267 पोल टूटे, आठ घंटे बत्ती गुल
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गर्मी की दस्तक के साथ मंगलवार की देर रात तेज आंधी और बारिश ने विद्युत निगम को काफी नुकसान पहुंचाया। जिले में 150 पोल टूट गए और ट्रांसफार्मर भी फुंक गए। इससे 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही शहर में आठ घंटे और गांवों में 14 से 15 घंटे बिजली गुल रही। रातभर लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा और सुबह पानी के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं, छिबरामऊ क्षेत्र में 117 पोल टूट गए। अधिशासी अभियंता मगन सिंह ने बताया कि आंधी के कारण कन्नौज क्षेत्र में 35 पोल टूट गए और अंडरग्राउंड लाइन में भी फॉल्ट आई थी। फॉल्टों को दूर कर आपूर्ति बहाल करा दी गई। पोल बदलने का कार्य कराकर आपूर्ति बहाल की जा रही है।
16 गांवों की 14 घंटे गुल रही बिजली
अमोलर। उपकेंद्र से जुड़े ताहपुर फीडर लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। इससे 16 गांव की 14 घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। बुधवार सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। रात भर ग्रामीणों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ा और पेयजल, मोबाइल चार्जिंग व अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता भूपेंद्र सिंह का कहना है कि आंधी के कारण लाइन में फाल्ट आने से रात के समय समस्या आई थी। सुबह फाल्ट सही कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद
फोटो :24: गुरसहायगंज कस्बा के चावल मंडी में पोल पर लाइन ठीक करता कर्मी।
15 घंटे बाद आपूर्ति चालू
गुरसहायगंज। आंधी के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। आंधी के दौरान जगह-जगह पेड़ों की डालियां टूट कर बिजली लाइनों पर गिर गईं, जिससे तार क्षतिग्रस्त हो गए और कई बिजली के पोल भी टूट गए। परिणामस्वरूप रात नौ बजे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी गई। लगभग 15 घंटे की मेहनत के बाद जाकर बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल की जा सकी। अवर अभियंता राजकुमार और अजीत यादव ने बताया कि फॉल्टों को सही कराकर आपूर्ति बहाल की गई है। संवाद
-- -- -- -- -- -
फोटो :25: बिजली घर में टूटा पड़ा नेटवर्क टॉवर व बिजली के पोल। संवाद
दो ट्रांसफार्मर हुए क्षतिग्रस्त
छिबरामऊ। आंधी ने फसलों के साथ ही विद्युत निगम को भी काफी नुकसान पहुंचाया। एक्सईएन राजीव कुमार भारतीय ने बताया कि नगर क्षेत्र में गनी मार्केट, नेहरू कालेज के पास दो पोल तारों समेत धराशाही हो गए। बिजली घर में लगा नेटवर्क टॉवर टूट कर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से यहां दो लोहे के पोल टूट गए। छिबरामऊ नगर व देहात क्षेत्र में 15, मिघौली फीडर में तीन, सौरिख नगर, सकरावा में एक एक, सेखपुर में तीन पोल टूटा, तालग्राम में आठ, सरायप्रयाग में 12, सिकंदरपुर में 20, रामश्रम में बीस, बहवलपुर में छह, गुरसहायगंज में सात, गुगरापुर में 15, इंदुइयागंज में छह पोल टूटे। वहीं, तालग्राम व रामाश्रम में दो ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए। संवाद
फोटो :26: अंधेरे में डूबा सौ शैया अस्पताल। संवाद
पूरी रात अंधेरे में रहा अस्पताल
पोल टूटने से सौ शैया अस्पताल की भी बिजली गुल हो गई। हालांकि, अस्पताल में जनरेटर भी लगा हुआ है पर उसे चलाया नहीं गया। मरीज व तीमारदार अंधेरे में मच्छरों से जूझते रहे। अव्यवस्था का वीडियो बनाकर तीमारदार ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में सीएमएस डाॅ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आपात स्थितियों के लिए जनरेटर की व्यवस्था है पर बिजली न आने पर इसे क्यों नहीं चलाया गया, इसकी जांच की जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी। संवाद
Trending Videos