{"_id":"69d15289a35ebbcdfd0bd810","slug":"the-staff-nurse-who-made-the-video-viral-appealed-to-the-deputy-cm-for-justice-kannauj-news-c-214-1-knj1006-147081-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: वीडियो वायरल करने वाली स्टॉफ नर्स ने डिप्टी सीएम से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: वीडियो वायरल करने वाली स्टॉफ नर्स ने डिप्टी सीएम से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौ शैया अस्पताल में बिना सर्जन की मौजूदगी में हुए ऑपरेशन प्रकरण को उजागर करने वाली स्टॉफ नर्स को पुलिस ने जांच में आरोपी बना दिया था। स्टॉफ नर्स ने डिप्टी सीएम को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले की गंभीरता से लेते हुए उन्होंने शनिवार को एसपी कन्नौज को पत्र लिखकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सौ शैया अस्पताल में स्टॉफ नर्स के पद पर कार्यरत कामिनी शाक्य ने बताया कि 23 दिसंबर 2025 को रोस्टर के हिसाब से उसकी ड्यूटी ओटी में थी। आरोप है कि उसे बिना सूचना दिए एक महिला का ऑपरेशन किया गया। इस ऑपरेशन में एनेस्थेटिस्ट डा. विपिन सचान, स्टॉफ नर्स अर्चना कटियार व वंदना पाल के साथ एक बाहरी युवक भी शामिल था। अचानक वह ओटी में पहुंच गई और बाहरी युवक के अंदर बुलाए जाने का विरोध किया। उसके बाद उसे ओटी से हटा दिया गया।
इसकी शिकायत उसने डीएम, सीएमओ, एसीएमओ व एसडीएम से की थी। इसके बाद बाहरी व्यक्ति के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की जांच में पुलिस ने उसे षड़यंत्र रचने का आरोपी बनाते हुए उसका नाम चार्जशीट में शामिल कर दिया। स्टॉफ नर्स ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से चार्जशीट में उसके नाम को हटवाने की मांग की है। इस पर डिप्टी सीएम ने कामिनी शाक्य को भी पत्र भेजकर उनके द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी गई है।
किसान नेताओं ने लखनऊ तक पहुंचाई आवाज
भाकियू (हलधर) गुट के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप ने संगठन के किसान नेता पंकज राठौर, मंगल सिंह, अमन कुमार, चंद्रहास शाक्य के साथ स्टॉफ नर्स कामिनी शाक्य के पत्र को डिप्टी सीएम तक पहुंचाते हुए सौ शैया अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस पर डिप्टी सीएम ने किसान नेताओं को अस्पताल की व्यवस्थाओं में शीघ्र ही सुधार कराने का भरोसा दिया है।
Trending Videos