सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rinki's family members have murdered her husband Sugreev.

Kannauj News: रिंकी के घर वालों ने ही की है पति सुग्रीव की हत्या

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Rinki's family members have murdered her husband Sugreev.
विज्ञापन
कन्नौज। तिर्वा क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमी युगल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मृतक सुग्रीव की पत्नी ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को प्रार्थना पत्र दिया,जिसमें कुछ अलग ही कहानी बयां की है। इससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं चला। इसलिए विसरा सुरक्षित किया गया है। मामले सुनने के बाद डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने जांच के निर्देश दिए है।
Trending Videos

थाना तालग्राम क्षेत्र के ग्राम गढि़या सकरहनी निवासी कौशल्या देवी ने बताया कि पति सुग्रीव गुरुग्राम हरियाणा में निजी कंपनी में नौकरी करता था। होली पर चार मार्च को पति घर आया था। इसी बीच थाना तिर्वा के गहलौतनपुर्वा निवासी रामनिवास व उसकी पत्नी रिंकी मेरे घर पर आए और नौकरी करने के लिए पति को साथ ले गए। इस दौरान पति से बात होती रही। आरोप है कि 31 मार्च की शाम चार बजे पति का फोन आया कहा कि रामनिवास के साथ चार-पांच लोग जबरन उसे गाड़ी में ले जा रहे हैं। कहीं ले जाकर हत्या करने की बात कर रहे हैं। इसके बाद मोबाइल पर बात नहीं हो सकी। दो अप्रैल को औरैया जिले के थाना बेला पुलिस ने सूचना दी। तब परिजनों के साथ जाकर पति के शव की पहचान की। डीएम ने प्रकरण की सघन जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 155 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें सर्वाधिक 97 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। राजस्व की 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, एसडीएम सदर वैशाली व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
-----------
25 साल पहले अधिग्रहित भूमि का नहीं मिला मुआवजा
सदर कोतवाली के मोहल्ला शेखाना निवासी करन (55) ने बताया कि वर्ष 2000 में पुलिस लाइन के लिए उसकी भूमि अधिग्रहित की गई। इसके बाद बंजर आराजी हस्तांतरित की गई थी, लेकिन 25 वर्ष बीतने के बाद भी कब्जा नहीं दिलाया गया। पीड़ित ने हस्तांतरित आराजी पर कब्जा दिलाने की मांग की है।
-------------
पुत्र की हत्या कर लटकाया गया था शव
थाना सौरिख के कर्री गांव निवासी चंद्रकली ने संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पुत्र धर्मेंद्र सिंह औरैया के विधूना स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ, कछपुरा में परिचालक था। अवैध संबंधों के चलते पुत्रवधू ने 29 मार्च की सुबह साढ़े 11 बजे साथियों के साथ मिलकर पुत्र की हत्या कर शव लटका दिया था। पीड़िता ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की गई है।
पालिका पर नामांतरण न करने का आरोप
नगर के मोहल्ला नखासा निवासी राजेश्वरी मिश्रा ने बताया कि उसने मोहल्ला स्थित प्लाट का वसीयत के आधार पर सात फरवरी 2025 को अपने व पुत्री रुचि के नाम नामांतरण के लिए आवेदन किया था। 28 सितंबर को टैक्स जमा कर रसीद प्राप्त कर ली, इसके बाद भी नामांतरण नहीं किया जा रहा है, इससे वह बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed