फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Married woman found hanging; murder alleged.

Kannauj News: विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Sat, 01 Aug 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging; murder alleged.
छिबरामऊ/विशुनगढ़। विवाहिता का शव शुक्रवार को दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जानकार मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मायके पक्ष को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


ग्राम धीरपुर निवासी गजेंद्र सिंह की शादी 17 फरवरी 2025 को औरैया जिले के थाना साहिल के ग्राम भभोकर पूरा कलान निवासी सुरेंद्र सिंह की पुत्री अंजू (21) के साथ हुई थी। अंजू का चार माह का एक बेटा भी है। बताया जा रहा है कि अंजू दो दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। सुबह कमरे में दुपट्टे से अंजू का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उसे फंदे पर लटकते देखा तो चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

बेटी की मौत की सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंच गए। मायके से आई महिलाओं ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए हंगामा कर रही महिलाओं को शांत किया। थाना प्रभारी शशिकांत कन्नौजिया ने फंदे से शव को नीचे उतरवाया। नायब तहसीलदार रामप्रकाश की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी की। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग से गहने चोरी होने के कारण तनाव में थी अंजू
जेठ सतेंद्र सिंह का कहना है कि अंजू जब मायके से ससुराल आ रही थी, तब बस में यात्रा के दौरान उसके बैग से गहने चोरी हो गए थे। इसी बात को लेकर वह अत्यधिक मानसिक तनाव में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed