{"_id":"6a6b9b31782e20621103d1c4","slug":"mechanic-found-hanging-allegation-of-murder-and-subsequent-hanging-of-the-body-kannauj-news-c-214-1-knj1007-153491-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: फंदे पर लटका मिला मिस्त्री, हत्या कर शव लटकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: फंदे पर लटका मिला मिस्त्री, हत्या कर शव लटकाने का आरोप
विज्ञापन
असगर का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के बिरतिया मोहल्ले के रहने वाले एक 20 वर्षीय मिस्त्री (फोर व्हीलर) का शव गुरुवार देर रात एक खंडहर पड़े मकान में फंदे से लटका मिला। परिजन दिनभर युवक की तलाश करते रहे लेकिन रात में भाई जब खोजते हुए मौके पर पहुंचे तो युवक का शव अंगौछे के सहारे कुंडे से लटका मिला। उसे तत्काल 100 शैया अस्पताल ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने हत्या के शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार असगर (20) निवासी मोहल्ला बिरतिया, छिबरामऊ कांशीराम कॉलोनी के सामने कजरिया टाइल्स के बगल में स्थित जीके ऑटो गैरेज पर फोर व्हीलर गाड़ियों की मरम्मत का कार्य करता था। परिजनों के अनुसा सुबह 10 बजे के बाद से वह दुकान पर नहीं था। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
रात 11 बजे भाई खोजबीन करते हुए कांशीराम कॉलोनी के आगे महिंद्रा एजेंसी के पास स्थित डॉ. अनीता सिंह के खंडहर पड़े मकान तक पहुंचा। वहां अंदर जाकर देखा तो असगर अंगौछे के सहारे कुंडे से लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर परिजन के होश उड़ गए। काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने उसे नीचे उतारा और 100 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
असगर पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। उसके भाइयों के नाम सानू, सरफराज, जुबेर, असगर और अरबाज हैं। उसकी माता का नाम शहनाज है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि पुलिस घटनास्थल और परिस्थितियों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन नाम किसी का नहीं बता रहे और न ही कारण बता रहे हैं। सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।