{"_id":"6a7cc11317af4007170ae495","slug":"opportunity-to-apply-for-crop-insurance-until-the-31st-kannauj-news-c-214-1-knj1006-154194-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: फसल बीमा के लिए 31 तक आवेदन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: फसल बीमा के लिए 31 तक आवेदन का मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और संभावित जोखिमों से वित्तीय सुरक्षा देने के लिए बीमा पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी आ गई है। खरीफ सीजन के लिए जुलाई में शुरू की गई इस योजना में शुरुआती दौर में आधिकारिक पोर्टल की तकनीकी खराबी के कारण पंजीकरण की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। इससे किसान काफी परेशान थे। हालांकि, अब पोर्टल की सभी तकनीकी समस्याओं को पूरी तरह दूर कर लिया गया है। इसके बाद से बीमा पंजीकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।
जिले में अब तक 584 किसान अपनी खरीफ फसलों का बीमा करा चुके हैं। शेष बचे सभी पात्र किसानों को योजना से जोड़ने के लिए कृषि विभाग द्वारा गांव-गांव विशेष अभियान चलाकर उन्हें प्रेरित और जागरूक किया जा रहा है। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार यादव और जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से किसानों से अपील की कि वह अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपनी फसलों का बीमा करा लें।
अधिकारियों का कहना है कि अनिश्चित मौसम, ओलावृष्टि, अतिवृष्टि या अन्य प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की स्थिति में फसल बीमा किसानों को आर्थिक संबल और सुरक्षा कवच प्रदान करता है। कहा कि जिन किसानों ने बैंक से केसीसी या अन्य कृषि ऋण ले रखा है, वह 31 अगस्त तक अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। जिन किसानों ने ऋण नहीं लिया है, वह अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र या बैंक शाखा में जाकर 14 अगस्त तक पंजीकरण करा सकते हैं।