फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shiva selected for the state level after winning the first prize.

Kannauj News: प्रथम पुरस्कार जीतकर शिवा राज्य स्तर के लिए चयनित

Tue, 04 Aug 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Shiva selected for the state level after winning the first prize.
कन्नौज। शहर के कन्नौज पब्लिक स्कूल में जिला युवा कार्यालय द्वारा नशा मुक्त युवा भारत अभियान कार्यक्रम का शनिवार को आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई रील और वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता में युवा डिजिटल क्रिएटर शिवा राजपूत ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस बेहतरीन सफलता ने उन्हें राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित कराया है।
विज्ञापन

शिवा ने राज्य स्तर पर अपना स्थान सुनिश्चित कर जिले का मान और सम्मान बढ़ाया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज और जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी ने किया। सीडीओ ने कहा कि विकसित भारत के लिए युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में ऊर्जा लगानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से स्वयं और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने को कहा। अभियान के तहत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए आठ रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति विषय पर अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में प्रतिभागियों और अतिथियों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली। हस्ताक्षर अभियान से नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प भी लिया गया। सागर माहेश्वरी ने बताया कि नशा मुक्त युवा – विकसित भारत अभियान आगामी 100 सप्ताह तक चलेगा। उन्होंने युवाओं से इस राष्ट्रव्यापी अभियान का सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed