{"_id":"6a72948a7addb1ac0b0a832a","slug":"video-1400-year-old-gaurishankar-temple-draws-devotees-during-sawan-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सावन: 1400 साल पुराना गौरीशंकर मंदिर, जहां हर्षवर्धन के समय 1000 पुजारी करते थे शिव आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन: 1400 साल पुराना गौरीशंकर मंदिर, जहां हर्षवर्धन के समय 1000 पुजारी करते थे शिव आराधना
इत्र नगरी कन्नौज का प्राचीन गौरीशंकर मंदिर सावन में शिवभक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। हर दिन हजारों श्रद्धालु गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। धार्मिक महत्व के साथ यह मंदिर अपने गौरवशाली इतिहास के कारण भी विशेष पहचान रखता है।
मान्यताओं के अनुसार सातवीं शताब्दी में जब कन्नौज सम्राट हर्षवर्धन की राजधानी था, तब गौरीशंकर मंदिर उत्तर भारत के प्रमुख शिवधामों में शामिल था। चीन के प्रसिद्ध यात्री ह्वेनसांग (Xuanzang) ने भी अपने यात्रा-वृत्तांत में उस समय के कन्नौज की धार्मिक समृद्धि का उल्लेख किया है। स्थानीय परंपराओं के अनुसार सम्राट हर्षवर्धन ने मंदिर में भगवान शिव की नियमित पूजा-अर्चना के लिए करीब एक हजार पुजारियों की व्यवस्था कराई थी।
मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहां स्थापित प्राचीन शिवलिंग है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि इस शिवलिंग में भगवान शिव के साथ माता गौरी का स्वरूप भी दिखाई देता है, इसी कारण इसका नाम गौरीशंकर मंदिर पड़ा। सदियों से यह मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।