फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Young man who went for a job dies in Gujarat

Kannauj News: नौकरी करने गए युवक की गुजरात में मौत

Tue, 04 Aug 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Young man who went for a job dies in Gujarat
ठठिया। युवक की गुजरात के अहमदाबाद जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महज 15 दिन पहले ही रिश्तेदार के साथ रोजगार के लिए गया था। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के सुर्सी गांव निवासी आलोक (29) एक रिश्तेदार के साथ 15 दिन पहले अहमदाबाद स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करने गया था। रविवार रात उसकी मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सोमवार को भाई अहमदाबाद के लिए रवाना हो गया। वहां आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कराईं। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव गांव लाया गया। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पत्नी उर्मिला, एक वर्ष की मासूम पुत्री जूही और वृद्ध पिता का रो-रोकर हाल बेहाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने परिजन को ढांढस बंधाया। परिवार का भरण-पोषण खेती-किसानी से होता है। घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य के अचानक चले जाने से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। परिजनों ने बताया कि आलोक परिवार की स्थिति सुधारने के लिए ही अहमदाबाद गया था। मौत के कारणों को लेकर परिजनों ने संदेह जताया है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना गुजरात में हुई है। यहां से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed