{"_id":"6a6b9bc7fcd12cee980b47e5","slug":"the-dm-and-sp-inspected-the-district-jail-kannauj-news-c-214-1-knj1006-153485-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और सुरक्षा व्यवस्थाओं का आकलन करने के उद्देश्य से डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री तथा एसपी विनोद कुमार ने गुरुवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम-एसपी ने कारागार की विभिन्न बैरकों, परिसर की साफ-सफाई, बंदियों के लिए भोजन व्यवस्था, पेयजल और चिकित्सकीय सुविधाओं की बारीकी से जांच की। अधिकारियों ने बंदियों से सीधे बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। जेल अधीक्षक ने अधिकारियों को बताया कि परिसर में नियमित सघन तलाशी अभियान चलाया जाता है और सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन हो रहा है। हालांकि, डीएम ने सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जेल परिसर के भीतर किसी भी हाल में कोई प्रतिबंधित सामग्री नहीं पहुंचनी चाहिए। इसके लिए प्रवेश द्वार और बैरकों की नियमित व सघन चेकिंग जारी रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि निरुद्ध बंदियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए और किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए।