सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The festival is being celebrated in a tent, the perfume park is incomplete and in a bad condition.

Kannauj News: टेंट में मनाया जा रहा उत्सव, इत्र पार्क अधूरा और बदहाल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The festival is being celebrated in a tent, the perfume park is incomplete and in a bad condition.
विज्ञापन
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी ने रविवार को भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर निशाना साधा। उन्होंने पत्रकार वार्ता में सरकार पर भ्रष्टाचार और अधूरी परियोजनाओं का आरोप लगाया। कहा कि जिले के दो मंत्री उपलब्धियां गिना रहे हैं पर हकीकत में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। प्रवक्ता ने इत्र उद्योग को बढ़ावा देने के सरकारी प्रयासों पर सवाल उठाए।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि इत्र को बढ़ावा देने के लिए टेंट में उत्सव मनाया जा रहा है, जबकि इत्र पार्क अधूरा और बदहाल है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सपा सरकार की अधूरी परियोजनाओं को भी नौ साल में पूरा नहीं कर सकी। उन्होंने दरोगा भर्ती परीक्षा में पंडित शब्द के अवसरवाद संदर्भ में इस्तेमाल को ब्राह्मणों का अपमान बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंडित अवसरवादी नहीं, बल्कि समाजवादी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि मंत्री उपलब्धियां गिना रहे हैं, पर आलू किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिले में आलू किसानों का हाल खराब है और वे आत्महत्या कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आलू आधारित उद्योग का वादा किया था, जो पूरा नहीं हुआ। जिला मुख्यालय में बना बाल संग्रहालय बदहाल स्थिति में है। राजकीय मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, काऊ मिल्क प्लांट और कैंसर संस्थान भी बदहाल हैं।
उन्होंने जल जीवन मिशन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टंकियां चालू होने से पहले ही फटने लगी हैं। इस मामले की सीबीआई जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां और कुक्कू चौहान सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed