सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The sub-inspector exam will be conducted under CCTV surveillance.

Kannauj News: सीसीटीवी की निगरानी में होगी उपनिरीक्षक परीक्षा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The sub-inspector exam will be conducted under CCTV surveillance.
विज्ञापन
कन्नौज। उपनिरीक्षक परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए डीएम और एसपी ने कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में अफसरों के साथ बैठक की। केंद्रों पर एक स्टेटिक, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक और दो सहायक केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही अन्य कर्मियों की तैनाती की गई है। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न होगी।
Trending Videos


डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि परीक्षा 14 और 15 मार्च को आठ केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न होगी। प्रत्येक तिथि के स्टेशनरी बाॅक्स को परीक्षा दिवस के 24 घंटे पूर्व केंद्र व्यवस्थापक द्वारा स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रभारी (पुलिस), केंद्र प्रभारी (परीक्षा संचालक) के समक्ष खोले जाएंगें। परीक्षा सामग्री की जांच कर सुनिश्चित करें, कि संबंधित परीक्षा सामग्री उसी परीक्षा केंद्र की ही हैं। किसी भी विसंगति की दशा में नोडल अधिकारी (पुलिस) को सूचित करें। बैठक में एडीएम देवेंद्र सिंह, एएसपी अजय कुमार, एसडीएम, उपायुक्त एनआरएलएम राजकुमार लोधी, डीआईओएस सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम पाली सुबह 10 और द्वितीय पाली दोपहर तीन बजे से होगी शुरू
डीएम ने बताया कि प्रथम पाली का समय सुबह 10 से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली का समय दोपहर तीन से पांच बजे तक रहेगा। केंद्र प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि प्रथम पाली में सुबह 9.30 बजे और द्वितीय पाली में दोपहर 2.30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कक्ष निरीक्षकों को अच्छे से प्रशिक्षित किया जाए। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए व्यापक रणनीति के तहत कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed