सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two youths were caught trying to rob an eyeglasses shop.

Kannauj News: चश्मे की दुकान पर टप्पेबाजी करने आए दो युवक पकड़े गए

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two youths were caught trying to rob an eyeglasses shop.
विज्ञापन
छिबरामऊ। कस्बे के तालग्राम तिराहे स्थित एक चश्मे की दुकान पर टप्पेबाजी करने पहुंचे दो युवकों को दुकानदार ने कर्मियों की मदद से पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों ने गत 11 मार्च को भी इसी दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बाइक समेत दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर रविवार को कोतवाली ले गई।
Trending Videos

त्रिपाठी चश्मा घर के संचालक रजत त्रिपाठी ने बताया कि गत 11 मार्च को लाल रंग की अपाचे बाइक पर दो युवक उनकी दुकान पर आए थे। उन्होंने झांसा देकर दुकान से सामान और नकदी चुरा ली थी। शाम को कैश का मिलान करने और सीसीटीवी देखने पर पता चला। दोपहर 1.45 बजे वही दोनों युवक बाइक से दोबारा दुकान पर पहुंचे। दुकानदार रजत त्रिपाठी ने उन्हें तुरंत पहचान लिया। पूछताछ करने पर दोनों युवक काफी देर तक गुमराह करते रहे। 11 मार्च का पुराना सीसीटीवी फुटेज दिखाने पर वे भागने लगे। रजत ने दुकान पर कार्यरत अक्षय, पवन और अखिलेश के साथ मिलकर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार रजत त्रिपाठी और उनके कर्मियों ने पकड़े गए दोनों युवकों को उनकी बाइक समेत पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed