फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Actress Vidya Balan attended FICCI FLO's talk show, said I want to play the character of Sunita Williams

UP: फिक्की फ्लो के टॉक शो में पहुंची अभिनेत्री विद्या बालन, बोलीं- सुनीता विलियम्स का किरदार निभाना चाहती हूं

Thu, 10 Apr 2025 10:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Apr 2025 10:43 PM IST
सार

Kanpur News: फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन फिक्की फ्लो की ओर से आयोजित टॉक शो में शामिल होने पहुंची। यहां उन्होंने कई फिल्मों के डायलाॅग बोले और गाने गुनगुनाए।

विज्ञापन
Actress Vidya Balan attended FICCI FLO's talk show, said I want to play the character of Sunita Williams
कानपुर पहुंची अभिनेत्री विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैं सुनीता विलियम्स के योगदान की सराहना करती हूं। बॉलीवुड में उन पर फिल्म बनने वाली है, कोशिश है कि मैं उस फिल्म में उनका किरदार निभाऊं। उनका किरदार निभाकर मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानूंगी। यह बातें गुरुवार को फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहीं। वह बिठूर स्थित एक होटल में फिक्की फ्लो की ओर से आयोजित टॉक शो में बोल रही थीं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि हर फिल्म के साथ उनके रोचक किस्से जुड़े हैं, लेकिन हम पांच सीरियल उन्हें हमेशा याद रहेगा। उस वक्त वह स्कूल में पढ़ रही थीं और सीरियल के लिए फोटो मांगे जा रहे थे। मां और बहन ने उनके फोटो शो में भेजे और चयन भी हो गया। सीरियल खूब चला। इस बीच उनकी पढ़ाई थोड़ी प्रभावित होने लगी। तब उनके माता-पिता ने कहा कि अगर घर में रहना है तो स्नातक पूरा करना होगा, इसके बाद आगे की पढ़ाई की। विद्या बुधवार को शहर आईं और सिविल लाइंस स्थित होटल में रुकी, इस दौरान साथ लाया खाना खाया। गुरुवार को उन्होंने खिचड़ी खाई।
विज्ञापन

Actress Vidya Balan attended FICCI FLO's talk show, said I want to play the character of Sunita Williams
अभिनेत्री विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला
हर महिला में मंजुलिका और सुलु दोनों
टॉक शो में विद्या ने महिलाओं से कहा कि आप खुद को खूबसूरत समझों। फिर चाहें आपका रंग, कद, नैन नक्श, शरीर कैसा भी हो। यही आपकी सफलता का मंत्र होगा। इवेंट चेयर अंकिता गर्ग ने पूछा कि आप किस किरदार को ज्यादा पसंद करती हो सुलू या मंजुलिका। इस पर उन्होंने कहा कि हर महिला में दोनों होते हैं। जब जरूरत पड़ती है वह वैसे ही बन जाती है। डर्टी पिक्चर को लेकर कहा कि इस फिल्म के निदेशक ने बहुत मदद की। इस फिल्म की कैरेक्टर सिल्क ने भी कभी किसी की परवाह नहीं की। यहां उन्होंने कई फिल्मों के डायलाॅग बोले और गाने गुनगुनाए। विद्या ने स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ते हुए गाना कचरा ही कचरा है जहां भी देखो...गाया और खूब हंसीं।

Actress Vidya Balan attended FICCI FLO's talk show, said I want to play the character of Sunita Williams
अभिनेत्री विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला
कीर्ति बनीं चेयरपर्सन
कार्यक्रम में फिक्की फ्लो की ओर से चेंज ऑफ गॉर्ड समारोह आयोजित किया गया। यहां नए चेयरपर्सन की जिम्मेदारी कीर्ति श्रॉफ को दी गई। इसके अलावा सीनियर वॉइस चेयर अंकिता गर्ग, वॉइस चेयर सुषमा सिंह, सचिव रूबी चावला, संयुक्त सचिव शेफाली गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आरुषी टंडन और नेहा गर्ग को दी गई। यहां फिक्की फ्लो ने कानपुर प्लॉगर्स के साथ महिला रोजगार और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर अर्चना खेतान, साक्षी महाना, रितु लॉर्ड आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed