Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन का असर, 56 ट्रेनें निरस्त, 62 ट्रेनें आज भी नहीं चलेंगी
देश-प्रदेश में अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा है। कई ट्रेनें लेट हैं, तो कई ट्रेनें कैंसिल कर दी है। उत्तर-मध्य रेलवे ने लिस्ट जारी कर निरस्त की गई ट्रेनों के बारे में जानकारी दी है।
विस्तार
अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे प्रदर्शन की वजह से बिहार रूट की 56 ट्रेनें शनिवार को निरस्त रहीं। इस वजह से इनमें से 40 ट्रेनें आज भी नहीं चलेंगी। इसके अलावा 22 ऐसी ट्रेनें हैं, जो अपने प्रारंभिक स्टेशन से रविवार को नहीं चलेंगी। ये ट्रेनें वाया कानपुर चलती हैं। इस वजह से शहर के 2318 लोगों ने टिकट निरस्त कराए हैं। इसके अलावा 47 ट्रेनें 10 घंटे तक लेट रहीं। इस वजह से भी 516 लोगों ने अपनी यात्रा निरस्त कर दी। ये ट्रेनें बिहार, दिल्ली, झांसी, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के शहरों की हैं। वहीं पूछताछ केंद्र पर भी यात्रियों की भीड़ लगी रही।
आज नहीं चलेंगी ये ट्रेनें
कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली 40 ट्रेनें 18 जून को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहीं। इनमें बिहार और हावड़ा की तरफ से आने वाली 23 ट्रेनें रविवार को सेंट्रल पर नहीं आएंगी। दिल्ली से आने वाली 17 ट्रेनें भी नहीं आएंगी। ये ट्रेनें बरौनी-ग्वालियर, नई दिल्ली-हावड़ा, हावड़ा-नई दिल्ली, हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, पटना-नई दिल्ली राजधानी, नई दिल्ली-पटना राजधानी, भागलपुर-आनंद विहार, आनंद विहार-भागलपुर, राजेंद्र नगर-दिल्ली संपूर्णक्रांति, दिल्ली-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस, गया-नई दिल्ली, नई दिल्ली-गया एक्सप्रेस, आनंद विहार-जोगबनी और आनंद विहार-कामाख्या हैं।
इसके अलावा सहरसा-नई दिल्ली, नई दिल्ली-सहरसा, जयनगर-नई दिल्ली, दरभंगा-नई दिल्ली, नई दिल्ली-दरभंगा, आनंद विहार पुरी, आनंद विहार-रांची, पटना-कोटा, कोटा-पटना, दिल्ली-मालदा टाउन, सीतामढ़ी-आनंद विहार, दिल्ली-अलीपुरद्वार, दिल्ली-कामाख्या, अमृतसर-कटिहार, इस्लामपुर-नई दिल्ली, नई दिल्ली-इस्लामपुर, सहरसा-नई दिल्ली, नई दिल्ली-सहरसा, दरभंगा-नई दिल्ली, नई दिल्ली-दरभंगा, भुवनेश्वर-आनंद विहार, संबलपुर-जम्मूतवी, पुरी-आनंद विहार, पुरी-नई दिल्ली, भागलपुर-आनंद विहार, मालदा टाउन-दिल्ली भी शामिल हैं।
ट्रेनों के परिचालन पर पड़े असर की वजह से 19 जून को कानपुर सेंट्रल से होकर चलने वाली 22 ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशनों से निरस्त रहेंगी। इनमें आनंद विहार-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस, आनंद विहार-जोगबनी एक्सप्रेस, कोटा-पटना एक्सप्रेस, नई दिल्ली-दरभंगा, नई दिल्ली-गया एक्सप्रेस, नई दिल्ली दरभंगा, आनंद विहार-भागलपुर, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर, नई दिल्ली-सहरसा, आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-सहरसा, नई दिल्ली-इस्लामपुर, नई दिल्ली-जयनगर, नई दिल्ली-नाहरलगुन, नई दिल्ली-पुरी, दिल्ली-मालदा टाउन, नई दिल्ली-कामाख्या, नई दिल्ली-गुवाहाटी, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़, अमृतसर-कटिहार शामिल हैं।
ये 16 ट्रेनें शनिवार को नहीं आईं
बिहार से आने वाली 16 ट्रेनें 17 जून को निरस्त की गई थीं। इस वजह से ये ट्रेनें शनिवार को नहीं आ सकीं। इनमें मधुपुर-आनंद विहार, हावड़ा-नई दिल्ली, राजेंद्र नगर-नई दिल्ली, कालका-हावड़ा, भागलपुर-आनंद विहार, राजेंद्र नगर-नई दिल्ली, जयनगर-आनंद विहार, कामाख्या-आनंद विहार, दरभंगा-नई दिल्ली, पटना-अहमदाबाद अजीमाबाद एक्सप्रेस, पटना-कोटा, इस्लामनगर नई दिल्ली, सहरसा-नई दिल्ली, पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस, अलीपुरद्वार-दिल्ली, मालदा टाउन-दिल्ली एक्सप्रेस।
यात्रियों को हो रही परेशानी, सेंट्रल स्टेशन पर कम ही दिखे लोग
अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन में सबसे ज्यादा नुकसान रेलवे संपत्ति को पहुंचाया गया है। ट्रेनें लेट और निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते कई यात्रियों ने अपना आरक्षण कैंसल करा दिया, तो कुछ दूसरे साधन की तलाश में निकल पड़े। कुछ यात्रियों ने बीमार होने पर इलाज न मिलने, कोच में पानी खत्म होने, पेयजल की अव्यवस्था, शौचालयों में गंदगी जैसी दिक्कतों के बारे में बताया।